
बरेली, रुद्रपुर। एम्बिएंस बैंक्वेट एंड रिज़ॉर्ट में आयोजित भव्य शुभ विवाह समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शिरकत कर नवविवाहित युगल को आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शशांक भाटिया के भाई कपिल भाटिया के सुपुत्र के शुभ विवाह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवाह जीवन का पवित्र बंधन है और नवविवाहित जोड़े का जीवन प्रेम, विश्वास, खुशियों एवं सफलता से परिपूर्ण रहे, यही शुभकामना है। समारोह में परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने भी नवयुगल को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।