आईसीएआई बरेली शाखा द्वारा आयकर अधिनियम 2025 पर कार्यशाला का आयोजन

बरेली, आईसीएआई बरेली शाखा द्वारा “आयकर अधिनियम, 2025” पर एक विस्तृत कार्य शाला
का आयोजन किया गया। इस कार्य शाला का उद्देश्य सदस्यों को नवीन विधिक प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग के संबंध में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गाजियाबाद से आए सीए नितिन गुप्ता ने टीडीएस के नए प्रावधान पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से नये फार्म पर समय से टी डी एस काटकर जमा करने के साथ ही नये रिटर्न फार्म पर ही संबंधित सूचना फाइल करने की बात कही. सीए रमन बजाज ने ट्रस्ट से संबंधित नये प्रावधान पर
विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं, अनुपालन आवश्यकताओं एवं व्यावसायिक अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र अध्यक्ष सीए रविंद्र अग्रवाल ने सभी से हर फार्म को जमा करने की समय सीमा को ध्यान में रखने एवं उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन सीए नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष)के नेतृत्व में किया गया, जबकि सत्र का संचालन सीए विनीश अरोरा द्वारा किया गया.

इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी सीए अमित टंडन (कार्यकारिणी सदस्य) के साथ-साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें सीए प्रदीप तिवारी, सीए संजीव अग्रवाल, सीए अरूण अग्रवाल, सीए मोहित टंडन, अखिलेश गुप्ता , अरविंद सिंह, दीपक मंगल, रोहन गर्ग, प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। बरेली शाखा भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks