बेसिक शिक्षा के स्कूलों में आधा घंटे रोज चलेगी आनलाइन क्लास

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में आधा घंटे रोज चलेगी आनलाइन क्लास
~ई-पाठशाला एप का रोस्टर भी जारी शिक्षकों को दिए गए बच्चों को जागरूक करने के निर्देश~
एटा: कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे स्कूलों को देखते हुए आनलाइन पढ़ाई को लेकर व्यवस्थाएं जुटाई हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अब हर रोज आधा घंटे आनलाइन कक्षा चलेगी। आनलाइन पढ़ाई ई-पाठशाला एप के माध्यम से कराई जाएगी। उधर, दूरदर्शन तथा कुछ अन्य चैनलों पर भी आनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई है।

स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पिछड़ी हुई है। इस बार बिना परीक्षा के ही लगातार दूसरी साल बच्चों को प्रोन्नति दी गई। अभी भी स्कूल खुलने की कोई उम्मीद न होने के मध्य आनलाइन शिक्षा पर शासन का जोर है। प्रेरणा ई-पाठशाला एप को आनलाइन पढ़ाई का माध्यम बनाया गया है। प्रत्येक दिन कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की क्लास चलेगी, इसमें सभी के लिए आधा घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

ई-पाठशाला के तहत सुबह नौ बजे से कक्षा दो की आनलाइन क्लास, एक बजे तक कक्षा आठ की क्लास चलेंगी। फिलहाल ई-पाठशाला का लाभ बच्चों को मिल सके इसके लिए बच्चों तथा उनके अभिभावकों को जागरूक करने तथा प्रेरणा ई-पाठशाला एप डाउनलोड कराने पर भी जोर दिया गया है। यहां बता दें कि जिले में एक लाख 60 हजार बच्चे बेसिक के स्कूलों में पंजीकृत हैं। संसाधनों की ²ष्टि से दूरदर्शन पर भी आनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई है।

बीएसए संजय सिंह ने बताया है कि सभी एसआरजी, एआरसी तथा शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों को ई-पाठशाला से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks