पूरा शुल्क लेकर वेतन न देने वाले स्कूल होंगे चिह्नित

पूरा शुल्क लेकर वेतन न देने वाले स्कूल होंगे चिह्नित
~शासन के निर्देशों के बाद विभाग हुआ सक्रिय तमाम स्कूलों पर स्टाफ के आर्थिक शोषण का है आरोप~
एटा: कोरोना काल में स्कूल भले ही बंद हैं। फिर भी तमाम स्कूलों ने बच्चों की फीस तो वसूल ली, लेकिन शिक्षकों व अन्य स्टाफ को वेतन नहीं दिया। कुछ इसी तरह की शिकायतें बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में सामने आने के बाद स्कूलों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं प्रबंधतंत्रों को चेतावनी भी दी गई है।

जिले में बेसिक शिक्षा के 600 से ज्यादा मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा में भी लगभग 500 स्कूल विभिन्न बोर्डों के अंतर्गत संचालित हैं। इस बार कोरोना क‌र्फ्यू से पहले ही स्कूल खुलने की स्थिति में प्राइवेट तथा वित्तविहीन स्कूलों ने बच्चों से तो फीस वसूल ली। उधर, स्कूल के स्टाफ को वेतन नहीं दिया है। शिक्षक संगठनों ने पिछले साल भी प्राइवेट तथा निजी स्कूलों द्वारा शिक्षकों के शोषण के आरोप लगाए थे। उस समय कुछ स्कूलों ने स्टाफ को आधी-अधूरी धनराशि देकर फीस वसूली होने पर शेष वेतन देने को आश्वस्त किया था।

इसके बाद मार्च तक बच्चों से फीस ली गई, लेकिन स्टाफ को पूरा वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे हालात में तमाम स्कूलों की आनलाइन पढ़ाई भी बंद चल रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अब बीएसए तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ने मनमानी कर रहे स्कूलों को चिह्नित करने के साथ हिदायत भी दी है कि वह फीस वसूल चुके हैं तो शिक्षकों का भुगतान भी करें। स्कूल चिह्नित होने के बाद शिकायतें सही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में दोनों ही विभागों ने निर्देश जारी किए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks