सुभाष नगर पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

बरेली । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान
तहत क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय अंजनी तिवारी के नेतृत्व में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदायूं रोड स्थित नए बाजार करगैना के पहले गेट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और हनी पुत्र हरिओम निवासी करगैना को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और अदालत में अपना पक्ष रखेगा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक दुर्वेश सिंह और कांस्टेबल आकाश राणा की अहम भूमिका रही।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks