
बरेली । एसएसपी अनुराग आर्य ने गूगल मीट के जरिए डेली क्राइम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की समीक्षा की। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त रुख अपनाया, वहीं बेहतर काम करने वाली टीम की पीठ भी थपथपाई।
लापरवाह अफसरों पर एक्शन:
वांछितों की धरपकड़ में ढिलाई बरतने पर कैण्ट, किला, देवरनियां, आँवला, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर और भोजीपुरा के थाना प्रभारियों व विवेचकों के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।
10 थानेदारों को चेतावनी: अभियान में रुचि न लेने पर शीशगढ़, शेरगढ़, शाही, सिरौली, भमौरा, विशारतगंज, फतेहगंज पूर्वी, भुता, क्योलडिया और फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारियों की सर्विस बुक में चेतावनी दर्ज की गई।
सुभाषनगर पुलिस को इनाम: हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाली सुभाषनगर पुलिस टीम को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कानून-व्यवस्था और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों को सी-प्लान (C-Plan) ऐप का प्रभावी इस्तेमाल करने तथा गांवों के गणमान्य नागरिकों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए।