
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में बीडीए गेट के पास खड़े थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीश पुत्र राम आसरे, निवासी मढ़ीनाथ शिवनगर, थाना सुभाषनगर, उम्र करीब 27 वर्ष तथा ललित कश्यप पुत्र जशवीर कश्यप, निवासी करगैना, थाना सुभाषनगर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एक आरोपी के पास अवैध तमंचा होने की सूचना भी पुलिस को मिली थी।
पूछताछ में खुला चोरी का राज
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक मोटरसाइकिल मढ़ीनाथ मोहल्ले से और दूसरी बरेली जंक्शन के पास से चोरी की थी। दोनों चोरी की बाइकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक बेचकर वे अपने निजी शौक पूरे करते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 682/2026, धारा 303(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, अनुज कुमार, नितीन शिरीष, कांस्टेबल प्रशान्त कुमार और रिजर्व कांस्टेबल तुषार कुमार शामिल रहे।