भाजपा ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के नवनिर्वाचित ; महामंत्री जयपाल सिंह कश्यप का हुआ भव्य स्वागत

बरेली । बार एसोसिएशन में आज शनिवार को उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। मौका था बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप को भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिलने का। भाजपा द्वारा उन्हें ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर शनिवार को बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ता साथियों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया।
​
शनिवार को बरेली बार एसोसिएशन के कार्यालय में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जैसे ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट कार्यालय पहुंचे, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडे के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
​इस दौरान बार अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडे ने जयपाल सिंह कश्यप को इस नई राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता को संगठन में इतना महत्वपूर्ण पद मिलना पूरे बार एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है।
​इस भव्य स्वागत समारोह में बार के संयुक्त सचिव (प्रशासन) रोहित यादव, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) शांतनु मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नजमा परवीन, आदित्य कुमार सक्सेना, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पूजा साहू जगवानी सहित अधिवक्ता ज्ञान मौर्य, दिलीप कुमार, प्रियांश सिंह और बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
​
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित क्षेत्रीय महामंत्री जयपाल सिंह कश्यप ने सभी पदाधिकारियों और अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया और अधिवक्ता हितों के साथ-साथ संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

​बरेली बार एसोसिएशन में हुआ भव्य स्वागत!

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बरेली बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट को ब्रज क्षेत्र भाजपा ओबीसी मोर्चा का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर शनिवार को बार कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। बार अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे सहित तमाम पदाधिकारियों व अधिवक्ता साथियों ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks