पांच लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल से शुद्ध जल, जल जीवन मिशन ने तय किया लक्ष्य

बरेली। गांवों में कभी भोर होते ही हैंडपंपों पर बाल्टियों की खनक और पानी ढोने की भागदौड़ शुरू हो जाती थी। बरसों से स्थानीय जल स्रोतों पर निर्भर महिलाओं और बच्चों की मुश्किल अब धीमे-धीमे ही सही लेकिन सुकून में बदल रही है। जल जीवन मिशन ग्रामीण जिले में 3,22,166 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंच चुका है। दावा है कि गांवों में पेयजल सुविधा का दायरा बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी आसान हुई है।

जिले में जल जीवन मिशन के तहत 5,15,485 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने का लक्ष्य है। अब तक 5,10, 129 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इनमें से नियमित जलापूर्ति का लाभ 3,22, 166 घरों तक पहुंच रहा है। शेष में भी तेजी से जलापूर्ति शुरू कराने में जल निगम ग्रामीण जुटा हुआ है। योजना के तहत प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम दो घंटे जलापूर्ति निर्धारित है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 55 लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks