एसआई शेखर  और आरक्षी आकाश के साहस को सलाम—SSP ने प्रशस्ति पत्र व ₹5-₹5 हजार से किया सम्मानित


बरेली। थाना देवरनियां क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस और त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के उद्देश्य से लेटे एक युवक की जान बचा ली। पुलिसकर्मियों की इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी बरेली श्री अनुराग आर्य ने दोनों को प्रशस्ति पत्र एवं ₹5,000-₹5,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
घटना 22 सितंबर 2026 की है। थाना देवरनियां क्षेत्र में कनमन के पास एक 31 वर्षीय व्यक्ति पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर लेट गया था। इसी दौरान बरेली-लालकुआं रेल लाइन पर ट्रेन तेजी से उसके नजदीक पहुंच रही थी।
रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति को लेटा देखकर गश्त कर रहे थाना देवरनियां में तैनात उ0नि0 शेखर खोखर एवं आरक्षी आकाश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तत्काल भांप लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रेन के पहुंचने से पहले दौड़कर युवक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर खींच लिया। इस त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक की काउंसलिंग की और उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
पुलिसकर्मियों की कर्तव्य के प्रति सजगता, त्वरित कार्रवाई, साहस और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने उ0नि0 शेखर खोखर एवं आरक्षी आकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों पुलिसकर्मियों को ₹5,000-₹5,000 का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
पुलिस की वर्दी ने निभाया इंसानियत का फर्ज—दो जांबाजों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई एक जिंदगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks