बरेली जिला कारागार में हिंदी दिवस पर , बंदियों को सिखाए गए कानूनी अधिकार

बरेली। ​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला कारागार में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जया प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बंदियों को हिंदी के महत्व के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
​मुफ्त कानूनी मदद: कैदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया, जिससे वे नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकें।
​सराहनीय सहयोग: जेल अधीक्षक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डिप्टी जेलर राघवेंद्र वर्मा, शिक्षक योगेश गंगवार और अधिकार मित्र (PLV) सत्यपाल सिंह ने बंदियों को जागरूक कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks