करवाचौथ पर खिले प्यार के फूल, पुलिस ने कराई सुलह

बरेली। सीबीगंज थाने में पति-पत्नी के विवाद को मिशन शक्ति के तहत बीते दिवस करवाचौथ पर पुलिस ने खत्म करा दिया। दोनों ने एक-दूसरे की गुलाब का फूल भेंट कर सारे शिकवे गिले दूर किए और भविष्य में झगड़ा न करने की शपथ ली।
सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि लेवर कॉलोनी निवासी स्वाति पत्नी सचिन ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया फिर दोनों को समझा बुझाकर कर सुलह करा दी गई ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks