अब पेंशनर्स को कोषागार के , चक्कर काटने और लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

​बरेली। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले बुजुर्गों और पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्य कोषाधिकारी ने नवंबर माह में देय जीवन प्रमाण पत्र को लेकर नई व्यवस्था की जानकारी दी है, जिसके तहत पेंशनर अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
​अधिकारियों के अनुसार, कोषागार में अत्यधिक भीड़ और बुजुर्गों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पेंशनर वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in या मोबाइल ऐप के जरिए खुद ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
​मोबाइल से ऐसे करें आवेदन:
​ऐप करें डाउनलोड: गूगल प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan और Aadhaar Face RD App इंस्टॉल करें।
​ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन: ऐप खोलकर पहले ऑपरेटर का आधार प्रमाणीकरण पूरा करें।
​विवरण भरें: पेंशनर का आधार नंबर, पीपीओ (PPO) नंबर व मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें। (दो पेंशन लेने वाले लाभार्थी ‘Add New PPO’ विकल्प चुनकर दूसरा प्रमाण पत्र भी दर्ज कर सकते हैं)।
​फेस स्कैन: मोबाइल के फ्रंट कैमरे से पेंशनर के चेहरे की लाइव फोटो कैप्चर करें।
​आईडी नोट करें: प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित ‘यूनिक प्रमाण आईडी’ को सुरक्षित रख लें।
​ऑफलाइन आने वालों के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय
​कोषाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद कोषागार आने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। जो पेंशनर किसी कारणवश ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वे बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर दोपहर 3:00 बजे तक कोषागार में उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks