इज्जतनगर क्षेत्र में दो क्रेटा, ई-रिक्शा और स्कूटी की जोरदार टक्कर; घायलों को भेजा गया अस्पताल



बरेली। शहर के थाना इज्जतनगर क्षेत्र अंतर्गत मंडी गेट के सामने सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। त्रिशूल तिराहे से डेलापीर की ओर जा रही दो तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ियों, एक स्कूटी और ई-रिक्शा के बीच सिलसिलेवार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को क्रेटा कार (संख्या UP 25 CX 3399) त्रिशूल तिराहे की ओर से डेलापीर की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी मंडी गेट के सामने पहुंची, अचानक सामने स्कूटी (संख्या UP 25 CJ 4972) आ गई। चालक के नियंत्रण खोने से कार स्कूटी से जा भिड़ी।
इसी दौरान ठीक पीछे आ रही दूसरी क्रेटा कार (संख्या UP 25 CR 4440) भी अनियंत्रित हो गई। उसने आगे चल रहे ई-रिक्शा (संख्या UP 25 HT 7072) में जोरदार टक्कर मार दी और डिवाइडर पर चढ़कर रुकी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में ये हुए घायल:
मुकुल पटेल (स्कूटी चालक): पुत्र भूपेंद्र कुमार, निवासी पीर भगोड़ा (खजुरिया घाट के सामने), थाना इज्जतनगर।
रामदास (ई-रिक्शा चालक): पुत्र चरण सिंह, निवासी आर एन कॉलोनी (फन सिटी के पीछे), थाना इज्जतनगर।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से चारों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कराया, जिससे बाधित हुआ यातायात सुचारू हो सका। पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks