चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार के साथ

फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे चिटौली अंडरपास के पास हाईवे लिंक रोड से पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक आदेश कुमार अपनी टीम के साथ इलाके में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चिटौली अंडरपास के पास हाईवे लिंक रोड पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू बताया, जो मोहल्ला नौगमा, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान सोनू के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि बरामद सामान को सील कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सोनू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

About The Author

शाशंक गुप्ता

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks