
बरेली । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अनिकेत शर्मा, जिन्हें ‘लल्ला भैया’ के नाम से भी जाना जाता है, को बरेली का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के स्थानीय संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से की गई है।
नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व काि आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को बरेली जिले के गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि संगठन का दायरा और अधिक व्यापक हो सके।
शनिवार को होगा भव्य स्वागत और पदभार ग्रहण
जिला अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ का शनिवार को पहली बार बरेली आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण करेंगे और पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
इस नए नेतृत्व के मिलने से आगामी समय में बरेली जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जमीनी पकड़ मजबूत होने की पूरी संभावना है।