पीईटी सुरक्षा इतनी टाइट कि उतरवा दी बालों की पिन! लेट लतीफ अभ्यर्थियों पर गिरे गेट

बरेली। पीईटी परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा का ऐसा पहरा दिखा कि परिंदा भी पर न मार सके।
​ पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त सख्ती देखने को मिली। किसी भी तरह की गड़बड़ी और नकल रोकने के लिए प्रशासन ने चेकिंग के कड़े इंतजाम किए। महिला अभ्यर्थियों के मेटल के गहने और यहां तक कि बालों की पिन तक उतरवा ली गई। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के हाथों से कलावा और कड़े खुलवाए गए। कई केंद्रों पर तो नौबत यहां तक आ गई कि जूते और मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई।
​
नियमों का डंडा सिर्फ चेकिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समय को लेकर भी प्रशासन बेहद सख्त नजर आया। सुबह की पाली के लिए ठीक 9:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद पहुंचे अभ्यर्थियों की कोई दलील काम नहीं आई और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
​
आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीन तारीखों— 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 62 हजार 64 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। हर दिन परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है— पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks