महिला-पुरुष की जोड़ी ने आभूषण देखने के बहाने ज्वेलर्स को उलझाया, ढाई ग्राम की अंगूठी लेकर नौ दो ग्यारह


बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मेन बाजार स्थित गार्गी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे महिला-पुरुष की जोड़ी ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब ढाई ग्राम वजन की अंगूठी चोरी कर ली। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष शाम के समय ग्राहक बनकर कई ज्वेलर्स की दुकानों की रेकी करने के बाद गार्गी ज्वेलर्स पहुंचे। दोनों ने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका मिलते ही करीब ढाई ग्राम की अंगूठी चोरी कर ली।
घटना का पता चलने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर महिला-पुरुष की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के सराफा कारोबारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks