संगीत की कोई सीमा नहीं, यह दिलों को जोड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. उमेश गौतम 

बरेली। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले हमारा सुर संसार ग्रुप के सदस्यों ने महापौर डॉ. उमेश गौतम को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। सदस्यों ने उनके सामाजिक एवं जनहित के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बरेली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए संगीत, कला और साहित्य से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
ग्रुप के संस्थापक राज चावला ने कहा कि हमारा सुर संसार का उद्देश्य संगीत और कला के माध्यम से लोगों को जोड़ना तथा स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है। इस दौरान संचालक अजय अरोड़ा, संरक्षक मनोज उपाध्याय, कोषाध्यक्ष हरीश गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks