पीएम विश्वकर्मा योजना से खुलेगी आत्मनिर्भरता की राह, कारीगरों को योजनाओं और ऋण की मिलेगी जानकारी

बरेली। एमएसएमई विकास कार्यालय, आगरा की ओर से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सीबीगंज में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय आईटीआई बरेली के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा एवं एमएसएमई के सहायक निदेशक अवधेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार, ऋण, विपणन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उद्योग विभाग के मयंक कुमार ने राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक विकास नीतियों की जानकारी दी।
रोहिलखंड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तूलिका सक्सेना ने हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, मूल्य निर्धारण, बाजार के रुझान और लेबलिंग के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं कृष्ण कुमार ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के साथ क्यूआर कोड बनाने की प्रक्रिया समझाई।
राजकीय आईटीआई बरेली के विशाल अवस्थी ने उद्यमशीलता के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। पोस्ट पेमेंट बैंक के अजीत कुमार ने क्यूआर कोड बनाने की जानकारी देने के साथ मौके पर ही कई लाभार्थियों के क्यूआर कोड तैयार कराए।
कार्यक्रम के समापन पर एमएसएमई के सहायक निदेशक अवधेश कुमार ने मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले आईटीआई स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रविकांत, शीबा खान, सत्यवीर सिंह, राजेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks