चीनी का स्टॉक ज्यादा मिला तो होगी कार्रवाई, बरेली मेंचीनी पर्याप्त, कमी की खबर महज अफवाह—जिला पूर्ति अधिकारी

बरेली। शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में चीनी के स्टॉक और उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रदेश में चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट निर्धारित की गई है। इसके तहत कोई भी चीनी व्यापारी 4000 कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं कर सकेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद बरेली में चीनी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। बाजार में चीनी की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं को उन्होंने महज अफवाह बताया और लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी कि चीनी की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने के बजाय प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks