
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ की ओर से हरियाली तीज का उत्सव रिश्तों की मिठास थीम पर एक होटल में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।
तीज कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। पूरे आयोजन में तीज की खुशियां, उत्साह और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक डांस, हाउजी और विभिन्न स्पॉट इवेंट्स के साथ हुई। सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। तीज के गीतों और नृत्य ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “तीज क्वीन” प्रतियोगिता रही, जिसमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों और आकर्षक प्रस्तुतियों के बाद नीतू टंडन को तीज क्वीन चुना गया और उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। फर्स्ट रनर अप रति गुप्ता, सेकंड रनर अप अंकित जैन तथा बबीता कपूर रही ।
क्लब अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने सभी सदस्यों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिश्तों में इसी तरह हमेशा मिठास बनी रहे और क्लब की सभी सदस्याएं प्रेम, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ जुड़ी रहें।
सचिव बबीता गर्ग ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्योहार आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रेम और सौहार्द की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति खुराना ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव बबीता गर्ग, डॉक्टर कँवल मेहरा, डॉ कृतिका अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, नीतू टंडन, रश्मि अग्रवाल, रंजना ठाकुर, अर्चना मलिक, सुनीता अग्रवाल, मनीषा मेहरा, श्वेता अग्रवाल, बबीता कपूर, प्रीति खनिजू, रति गुप्ता, सुचित्रा खंडेलवाल, भावना अग्रवाल, शमा गुप्ता, रितु अग्रवाल, पारुल उमर, रिशु अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूजा खंडेलवाल आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।