चौपला पुल पर खतरनाक मोड़, एक चूक पड़ सकती है भारी

बरेली। चौपला ओवरब्रिज पर अटल सेतु की ओर से आने वाली सड़क और चौपला जाने वाले मार्ग के मिलान स्थल पर बना खतरनाक मोड़ वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। अचानक आने वाले इस मोड़ पर वाहनों की दिशा बदलते समय हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहन चालकों को कई बार मोड़ का सही अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
पुल पर यातायात का दबाव रहने के कारण स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है। तेज गति से आने वाले वाहन जब अचानक मोड़ पर पहुंचते हैं तो उन्हें संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। पर्याप्त चेतावनी संकेतक और सुरक्षा इंतजाम न होने से वाहन चालकों को मोड़ का अनुमान लगाने में परेशानी होती है।
वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि मोड़ से पहले स्पष्ट चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही सड़क पर ऐसे संकेत लगाए जाएं, जिससे वाहन चालक पहले ही गति नियंत्रित कर सकें और संभावित हादसों को टाला जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks