
बरेली। महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है।
थाना सिरौली में तैनात उपनिरीक्षक नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी एसपी साउथ को सौंपी गई है।
एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बने रहिए हमारे साथ, हर बड़ी खबर सबसे पहले।