एसएसपी अनुराग आर्य ने झंडा दिवस पर किया ध्वजारोहण ; उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 पुलिस कर्मी सम्मानित




बरेली। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्द पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय व लाइन्स सहित जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सराहनीय कार्य करने वाले 38 पुलिसकर्मियों का सम्मान
समारोह के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने बीते महीनों में ‘थाना प्रभारी मूल्यांकन प्रणाली’ और अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 38 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में बारादरी के उपनिरीक्षक जावेद अख्तर को सर्वाधिक 10 और भमोरा थाना प्रभारी उ.नि. कुशलपाल सिंह को 09 प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रमुख पुलिस अधिकारी व कर्मचारी:
निरीक्षक स्तर: साइबर थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय (04), प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी दिनेश कुमार शर्मा (02), प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल हरेन्द्र सिंह (06), प्रभारी निरीक्षक बारादरी विजेन्द्र सिंह (05), प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर सुरेश चन्द्र गौतम (02) और प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी पवन कुमार (02)।
उपनिरीक्षक (थाना प्रभारी व अन्य): उ.नि. जावेद अख्तर (10), थाना प्रभारी भमोरा कुशलपाल सिंह (09), उ.नि. विनय बहादुर सिंह (06), उ.नि. अखिलेश उपाध्याय (05), उ.नि. मुनेन्द्र कुमार (05), उ.नि. मयंक भारद्वाज (05), उ.नि. वकार अहमद (05), उ.नि. पंकज कुमार (04), उ.नि. सौरभ डेढा (04), उ.नि. रोहित तोमर (04), उ.नि. नितिन राणा (04), उ.नि. देवेन्द्र कुमार राठी (04)।
अन्य सम्मानित उपनिरीक्षक: थाना प्रभारी शाही आशुतोष द्विवेदी (03), उ.नि. सुधीर कुमार (03), उ.नि. राहुल कुमार (03), म.उ.नि. कोमल कुण्डू (03), उ.नि. अनूप सिंह (03), उ.नि. योगेन्द्र कटारे (02), उ.नि. वीरेन्द्र कुमार (02), उ.नि. आदेश कुमार (02), उ.नि. शैलेन्द्र सिंह (02)। इसके अलावा उ.नि. जसवीर सिंह, थाना प्रभारी अलीगंज नीरज कुमार सिंह, उ.नि. सौरभ यादव, उ.नि. अमित कुमार, उ.नि. मोहित कुमार (इज्जतनगर), उ.नि. गौरव अत्री, उ.नि. मोहित कुमार (प्रेमनगर), उ.नि. जाकिर अली, उ.नि. पवन कुमार, उ.नि. सतेन्द्र कुमार और उ.नि. ब्रह्मपाल सिंह को 01-01 प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
एसएसपी ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाते हुए भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks