गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! अब परिवार को मिलेगा ~ बीमा-पेंशन सुरक्षा कवच


बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब गन्ना कृषक परिवारों को बीमा, पेंशन और अन्य सरकारी सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने जुलाई के दूसरे सप्ताह में सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों पर विशेष जागरूकता एवं नामांकन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के जरिए किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना समेत कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए हर जिले में 30 जून 2026 से पहले जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। इसमें बैंक अधिकारी, गन्ना समितियों के पदाधिकारी, चीनी मिलों के अधिकारी और संबंधित विभागों के लोग शामिल होंगे।
वहीं छोटी गन्ना समितियों में तीन दिन और बड़ी समितियों में पांच दिन तक किसान गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इन गोष्ठियों में किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर ही नामांकन की सुविधा भी मिलेगी।
गन्ना समितियां, बैंक, इफको और चीनी मिलें मिलकर सहायता एवं नामांकन काउंटर लगाएंगी, जहां किसानों को पात्रता, दस्तावेज और योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks