अपराधियों पर एसएसपी ने कसा शिकंजा, 3 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

बरेली ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
पुलिस के मुताबिक ये अपराधी लूट, छिनैती, धोखाधड़ी और चोरी जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय रहे हैं। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
बरेली के अलग-अलग थानों में हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं—
➡️ थाना प्रेमनगर में 2 अपराधी
➡️ थाना बारादरी में 1 अपराधी
अपराध की प्रकृति के अनुसार—
🔴 लूट/छिनैती से जुड़े 1 अपराधी
🔴 धोखाधड़ी में शामिल 1 अपराधी
🔴 चोरी के मामलों में शामिल 1 अपराधी
एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks