बहेड़ी पुलिस ने मानवता की दिखाई मिसाल : मानसिक रूप से अवस्थ महिला को परिजनों से मिलाया

बरेली । एक बार फिर पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। थाना बहेड़ी पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ भटक रही महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 25 जून 2026 को थाना बहेड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम बिजौरिया गौड़िया में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के घूमने की सूचना मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल प्रिया शर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित अपने साथ थाने लाए।
पुलिस ने महिला को महिला हेल्प डेस्क की निगरानी में रखा और उसे पानी व भोजन उपलब्ध कराया। पूछताछ के दौरान महिला अपना सही नाम-पता बताने में असमर्थ थी। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया।
पुलिस के प्रयासों से महिला की पहचान कुसुम पत्नी कैलाश, निवासी बड़ी फुलैर थाना न्यूरिया जनपद पीलीभीत, उम्र करीब 44 वर्ष के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने बहेड़ी पुलिस की संवेदनशीलता और मदद के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks