काली फिल्म, हूटर और प्रतिबंधित लाइट दौड़ रही मॉडिफाइड जीप को एसपी सिटी ने किया सीज

बरेली। शहर में नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन चलाने वालों पर बरेली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान एक मॉडिफाइड जीप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक द्वारा गाड़ी सीज कर दी गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक महिंद्रा थार (UP25DY4860) मिली, जिसके शीशों पर काली फिल्म लगी थी, हूटर लगा हुआ था और प्रतिबंधित लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा वाहन में अन्य मॉडिफिकेशन भी पाए गए।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks