फायर विभाग की तत्परता से बची दो जिंदगियां , आधी रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम गुडवारा के पास नैनीताल रोड स्थित IOCL पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और डंपर की जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रक चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:59 बजे थाना बहेड़ी क्षेत्र में दुर्घटना की सूचना फायर स्टेशन को मिली। सूचना पर फायर स्टेशन सिविल लाइंस बरेली और फायर स्टेशन बहेड़ी की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक संख्या UP 50 BT 7736 पीछे से डंपर संख्या UP 25 HT 3265 से टकरा गया था।
हादसे में ट्रक चालक राजवीर सिंह पुत्र चंद्रसेन और हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। फायर यूनिट ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से केबिन का दरवाजा काटा और बोनट व चालक सीट को स्प्रेडर से हटाकर रास्ता बनाया। इसके बाद दोनों घायलों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के दौरान चालक के पैर में चोट लगी थी और हाथ का अंगूठा कट गया था। घायल चालक और हेल्पर को मौके पर मौजूद एंबुलेंस से इलाज के लिए बरेली भेजा गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks