बकरी पालन से बदलेगी किस्मत ! बरेली में 17 लोगों को मिलेगा बड़ा मौका , सरकार देगी 90% मदद

बरेली। अगर आप बेरोजगार हैं या पशुपालन के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बरेली जिले में बकरी पालन योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पाण्डेय ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत जिले में 17 बकरी पालन इकाइयों का चयन किया जाएगा।
हर चयनित लाभार्थी को 5 मादा और 1 नर बकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इस इकाई की कुल लागत 60 हजार रुपये तय की गई है, जिसमें 90 प्रतिशत धनराशि सरकार देगी, जबकि लाभार्थी को सिर्फ 10 प्रतिशत यानी 6 हजार रुपये का अंशदान देना होगा।
योजना में महिलाओं, बेरोजगारों, भूमिहीन परिवारों, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं और बकरी पालन का प्रशिक्षण लेने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष वरीयता मिलेगी।


लाभार्थियों का चयन ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, पशुचिकित्साधिकारी और उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी की मौजूदगी में किया जाएगा। अंतिम चयन से पहले लाभार्थी को अपनी 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी।
चयनित लोगों को शपथ पत्र देना होगा कि वे इस बकरी पालन इकाई को कम से कम तीन साल तक संचालित करेंगे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks