सावधान! चाय की चुस्की कहीं बन न जाए सेहत के लिए खतरा

बरेली। डिस्पोजेबल पेपर या प्लास्टिक कप में गर्म चाय-कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पेय पदार्थों के संपर्क में आने पर इन कपों की परत से माइक्रोप्लास्टिक और अन्य रसायन शरीर में पहुंच सकते हैं।
आईआईटी खड़गपुर की एक रिसर्च में डिस्पोजेबल कप से माइक्रोप्लास्टिक कणों के निकलने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक इसका सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।
बेहतर है कि गर्म पेय के लिए कांच, स्टील के कप या पारंपरिक मिट्टी के कुल्हड़ का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक के बर्तनों से दूरी बनाएं।
सेहत आपकी है, फैसला भी आपका — सावधानी ही बचाव है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks