
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीडीओ ने जनपदवासियों से की अपील
बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत जनपद में योग सप्ताह का आयोजन 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून को प्रातः 6 बजे स्पोर्ट स्टेडियम बरेली में किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। सभी नागरिक योग सप्ताह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है। जनपद के सभी लोग इस अभियान से जुड़कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। :::
