
बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर में तैनात पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी पुलिसकर्मी विवेक कुमार, आरक्षी पीएनओ-252676246 पर शिकायतकर्ता से मुकदमे की विवेचना में मदद के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में टीम ने थाना जैतीपुर स्थित होमगार्ड रूम के पास आरोपी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।