
बरेली। माटी कला से जुड़े कारीगरों और शिल्पियों के लिए सुनहरा अवसर आया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि माटी कला कौशल विकास योजना के अंतर्गत कारीगरों को अपना उद्यम बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए 15 दिवसीय निशुल्क माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, पिपरौला (शाहजहांपुर) में आयोजित होगा। प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय रहेगा और सभी चयनित प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुवृत्ति (स्टाइपेंड) भी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा साक्षर होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक माटीकला कारीगर एवं शिल्पी 08 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर बाग, बरेली अथवा दूरभाष संख्या 0581-2567395 पर संपर्क किया जा सकता है।