राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ MHM रिफ्रेशर कोर्स : छात्राओं के स्वास्थ्य और सम्मान पर दिया विशेष जोर

बरेली । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा महावारी स्वच्छता एवं प्रबंधन यानी Menstrual Hygiene Management (MHM) विषय पर एक विशेष रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को महावारी से जुड़ी सही जानकारी, स्वच्छता के सुरक्षित उपाय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अन्न पाराशरी की उपस्थिति रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक डॉ. राकेश कुमार और जिला अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस दौरान महावारी के वैज्ञानिक पहलुओं, मासिक चक्र की सामान्य प्रक्रिया, किशोरियों में होने वाले बदलावों और साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सैनिटरी पैड, री-यूजेबल कप और कपड़े के पैड जैसे विभिन्न अवशोषकों के फायदे और उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि महावारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता कैसे बनाए रखें, संक्रमण से कैसे बचें और उपयोग किए गए उत्पादों का सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण किस प्रकार किया जाए।
विद्यालय में “स्वच्छ गरिमा” अभियान के तहत गरिमा कॉर्नर, साफ-सुथरे शौचालय, सुझाव पेटी और छात्राओं के लिए सहायता तंत्र जैसी सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया।


कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और भविष्य में नियमित स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks