अब बुनकरों के हुनर को मिलेगा सम्मान

बरेली। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बरेली परिक्षेत्र बरेली सर्वेश कुमार शुक्ला ने बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के हथकरघा बुनकर बन्धुओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना” के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं कलात्मक कार्य करने वाले बुनकरों को सम्मानित किया जाएगा।
योजना के तहत परिक्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले बुनकर को 20 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 15 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार हेतु 10 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विजेताओं को शील्ड, अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बताया गया कि जिलाधिकारी बरेली की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्राप्त सैम्पलों की स्क्रीनिंग कर चयन किया जाएगा। चयनित सैम्पलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा।
सभी हथकरघा बुनकर बन्धुओं से अपील की गई है कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु अपने उत्कृष्ट एवं कलात्मक सैम्पल पूर्ण विवरण सहित दिनांक 18 जून 2026 तक सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय, सिटी स्टेशन, माल गोदाम के सामने, बरेली में जमा करा दें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन बुनकरों को पिछले तीन वर्षों में इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार मिल चुका है, उन्हें इस बार चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks