
देश जब संकट के दौर से गुजरता है… तब सिर्फ सरकार नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तीन बड़े संकल्प लेने की अपील की है।
पहला — खाने के तेल में संयम रखें…
दूसरा — पेट्रोल और डीजल की बचत करें…
और तीसरा — एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
प्रधानमंत्री का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था तक पहुंच सकता है। ऐसे में छोटी-छोटी बचत भी देश के लिए बड़ी ताकत बन सकती है।
पीएम मोदी ने साफ कहा कि अनावश्यक वाहन चलाने से बचें…
ईंधन की हर बूंद राष्ट्र की संपत्ति है।
वहीं खाने के तेल में कटौती से विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा।
सबसे बड़ी अपील सोने को लेकर की गई…
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि अगर संभव हो तो एक साल तक सोने की खरीदारी रोक दें… क्योंकि सोने का भारी आयात देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाता है।

अब सवाल ये है…
क्या 140 करोड़ भारतीय “देश पहले” के इस संकल्प को अपनाएंगे?
संयम ही शक्ति है…
बचत ही देशभक्ति है…
और राष्ट्रहित सबसे ऊपर!