मिलावट पर सन्नाटा! सुभाषनगर में फूड विभाग की चुप्पी से उठे सवाल

बरेली । सुभाषनगर सेक्टर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है… जहां मिलावटखोरी और गंदगी के बीच फूड विभाग की खामोशी अब लोगों के गले नहीं उतर रही। सवाल उठ रहा है—क्या जिम्मेदार अधिकारी जान बूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं?

सुभाषनगर इलाके में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है… और गंदगी ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
हाल ही में पिन्नी खाने के बाद महिलाओं के बीमार होने का मामला भी सामने आया था, लेकिन इसके बावजूद खाद्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद फूड इंस्पेक्टर न तो मौके पर पहुंचते हैं… और न ही फोन उठाते हैं।
यही वजह है कि अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। व्यापारियों से लेकर आम जनता तक—हर कोई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं। मिलावटखोरी सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है… और विभाग की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
स्थानीय लोगों ने अब उच्च अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है… और क्षेत्र में नियमित जांच अभियान चलाने की अपील की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks