
बरेली। 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता ऋषिपाल पहाड़िया एवं पूर्व प्रत्याशी (125 कैंट विधानसभा क्षेत्र) पुष्पलता पहाड़िया द्वारा 135 महिलाओं को साड़ी एवं सूट वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, डॉ. अनीस बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप सहित पार्टी के दर्जनों नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से पुष्पलता पहाड़िया, अफगान, सुरेंद्र सोनकर, जतिन ऋषि, मंजीत दिवाकर, सिद्धार्थ ऋषि, प्रेम लता, वंश पुष्पेश सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं की सहायता को सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेवा भाव के साथ समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहयोग प्रदान करना रहा।