राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया

राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज युथ कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज ही के दिन नफरत की विचारधारा ने गांधी जी और उनके मूल्यों की हत्या का नाकाम प्रयास किया था लेकिन महान विचार कभी मरते नहीं। वे अमर होकर दुनिया को रास्ता दिखाते हैं। आज पूरा विश्व गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को आत्मसात कर रहा है। बापू के विचार अन्याय के खिलाफ न्याय की हर लड़ाई को मशाल बनकर ताकत देते हैं।
मानवता के महानायक राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा और अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं।
यूव कांग्रेस के उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, ताज राणा, अरुण शर्मा, कृष्णा राजपूत, संजय, सोनू ,धीरज,उदय पाल सिंह, राजकुमार गहरा,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks