
बरेली। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन नाथ नगरी में श्री हरि मंदिर बरेली में विराजे बरेली के राजा गणपति बप्पा जिन की प्रतिमा की स्थापना 14 सितंबर को हुई थी उनका 25 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा मंदिर प्रांगण में परिक्रमा कर निकली गई और बड़ी ही धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन हुआ। विसर्जन से पूर्व मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,गोविन्द तनेजा,मनीष धवन,अतुल कपूर,राजा अरोरा,रोहन,राकेश, पंकज एवं महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा,सीमा तनेजा,पूनम धवन द्वारा एवं मुख्य यजमान पूनम धवन एवं मनीष धवन श्री गणपति जी महाराज जी की आरती की गई।
मंदिर प्रबंध समिति सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि श्री हरि मंदिर में प्रथम बार बरेली मॉडल टाऊन के राजा श्री गणेश जी महाराज की स्थापना की गई थी,श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा प्रतिदिन श्री गणपति जी महाराज के समक्ष भजनों के माध्यम से भक्तों द्वारा अपनी अपनी हाज़री दी गई। विसर्जन पर मंदिर की परिक्रमा कर दिव्य और भव्य शोभा यात्रा निकली गई जिस पर फूलों की वर्षा हुई उपस्स्थित भक्तजनों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सुशील अरोड़ा,रवि छाबड़ा, गोविंद तनेजा,मनीष धवन,राजेश सेठ,राजा अरोरा,विनोद भाटिया,मनोज अरोरा,विशाल मेहरोत्रा,डॉ के एम अरोरा,संजय वाधवा एवं राजेश अरोरा,रेनू छाबड़ा,कंचन अरोड़ा,पूनम अरोरा,सीमा तनेजा, पूनम धवन,नीलम साहनी,विमल सोंधी,नेहा आनंद,इशिका अरोरा,निशा लख्यानी आदि मौजूद थे