
एटा , राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर जिला कांग्रेस कमेटी एटा कांग्रेस कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वही गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर प्रार्थना सभा भी आयोजन हुआ।ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि यह देश गांधी का देश हैं, जहां स्वार्थ, प्रेम, भाईचारा हैं और सदा रहेगा।
विनीत पाराशर बाल्मीकि प्रदेश सचिव ने पुष्पाजंलि अर्पित कर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश हित मे किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों का अपने जीवन मे आत्मसात करने का आव्हान किया । विचार गोष्ठी में ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,विनीत पाराशर बाल्मीकि प्रदेश सचिव,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,रामरतन बाल्मीकि जिला महासचिव,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल,सावित्री दिवाकर प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,नेमा दिवाकर जिला महासचिव महिला कांग्रेस,आमिर अली अध्यक्ष विधान सभा युवा कांग्रेस एटा,प्रदीप पुंढीर,आनंदपाल बघेल जिला सचिव,जितेंद्र राना जिला सचिव,मधुरकांत कश्यप जिला सचिव,ओमप्रकाश तोमर वरिष्ठ कांग्रेसी,ओमबीर सिंह राजपूत ,संदीप यादव जिला महासचिव युवा कांग्रेस,हीरा पाराशर बाल्मीकि जिला सचिव युवा कांग्रेस,आकाश तिवारी जिला अध्यक्ष एन एस यू आई,अभिषेक मिश्रा आदि।