ए एम यू की छात्रा को लगी गोली



अलीगढ़। एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर बुधवार शाम दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस बीच मौलाना आजाद लाइब्रेरी से निकल रही मेडिकल छात्रा के पैर में गोली लग गई। घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रॉक्टोरियल टीम के साथ नदीम तरीन हॉस्टल में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इंतजामियां का कहना है कि दोनों छात्र गुट कैंपस के छात्र नहीं है।

मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर बुधवार दोपहर बाद दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग से विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मौलाना आजाद लाइब्रेरी से पढ़कर निकल रही एमबीबीएस की छात्रा अनिका ख्याल पुत्री रोशन ख्याल निवासी एसएन हॉल नार्थ के पैर में एक गोली जा लगी। गोली लगते ही छात्रा जमीन पर जा गिरी। उसको आनन-फानन में उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ क्राइम सुमन कनौजिया ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल छात्रा का हाल जाना। वहीं सीओ सिविल लाइंस ने थाना सिविल लाइंस के साथ एएमयू प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर जानकारी ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks