*!!.सपा से निष्कासित विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया) बोले मुझे नहीं मिला नोटिस सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलूंगा: कहा मैंने तय नहीं किया भाजपा में जाना या नहीं.!!*
भोपाल l मध्य प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में बिजावर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया) ने भाजपा के पक्ष बोट किया, ऐसा करना उन्हें भारी पड़ा है l समाजवादी पार्टी से तुरंत कार्रवाई की गई और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया l विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया) का इस पर बयान आया है l उन्होंने भाजपा को वोट देने की वजह बताई l छतरपुर जिले से बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश शुक्ला (बबलू भैया) ने बातचीत दौरान बताया कि पार्टी की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला था कि किसे वोट करना है l मैं पिछड़े क्षेत्र से आता हूं, ऐसे में मुझे उसी के साथ रहना पड़ता है जो सरकार में रहे क्योंकि मुझे क्षेत्र का विकास भी करवाना है l विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुझे पार्टी से कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन मैं अभी भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलूंगा अपना पक्ष रखूंगा l मैंने अभी तय नहीं किया है कि भाजपा में जाना है या नहीं l समाजवादी पार्टी ने राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों की बात कहते हुए पार्टी से निष्कासित किया है l वहीं भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के बाद राजेश शुक्ला ने कहा था कि अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा को वोट दिया है l गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार के दौरान समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया था l समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा के दो विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को ही वोट किया l