पाकिस्तानी मुक्केबाज को चुनौती देंगे बरेली के अदनान, छह नवंबर को होगा मुकाबला

बरेली। बरेली के अदनान अहमद अब दुबई में अपनी ताकत और मुक्केबाजी का दम दिखाएंगे। छह नवंबर को पर्ल जुमेराह में उनका मुकाबला पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शेख से होगा। अदनान अपने कोच के साथ दुबई पहुंच चुके हैं। इंटरनेट मीडिया पर अबू बकर की ओर से मिली चुनौती स्वीकार करने के बाद इस मुकाबले को लेकर शहर में भी उत्सुकता बनी हुई है।

अदनान अहमद विकास भवन से सांख्यिकी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त सलमान जमीर उर्फ चांद मियां के छोटे बेटे हैं। उन्होंने हार्टमैन कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद गोवा में बीएससी होटल मैनेजमेंट में दाखिला लिया। पढ़ाई में टॉपर रहने पर उन्हें गोवा के पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में नौकरी मिल गई।

वर्ष 2022 में कोरोना के दौरान घर लौटने के बाद अदनान ने बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग और स्टंट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू की। उन्होंने नैनीताल और गुरुग्राम में आयोजित मुकाबलों में हिस्सा लिया। इसके बाद वर्ष 2025 में मुंबई में हुए बैटल ग्राउंड मुकाबले में भी प्रतिभाग किया। यहां उनका सामना राजा यादव और अंकुर जैसे चर्चित इन्फ्लुएंसर से हुआ था।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks