सुबह 4:30 बजे तक चली BDA की नीलामी , ₹125 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुनियोजित शहरी विकास के विजन को गति देते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने इतिहास रच दिया है। मंडलायुक्त शंभू कुमार की प्रेरणा और BDA उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के नेतृत्व में आयोजित संपत्ति नीलामी में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
​16 घंटे का मैराथन मुकाबला: 3 नवंबर दोपहर 12 बजे शुरू हुई नीलामी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अगली सुबह 4:30 बजे तक चली। पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
​₹125 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व: कुल 283 आवेदकों ने बोली लगाई। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के 106 भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण की झोली में करीब ₹125 करोड़ आए।
​शानदार लोकेशन और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर: दिल्ली-लखनऊ हाईवे और बीसलपुर मार्ग से जुड़ी इन योजनाओं से एयरपोर्ट, स्टेशन और बस स्टैंड महज 10 से 20 मिनट की दूरी पर हैं। यहां 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कें, अंडरग्राउंड केबलिंग और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
​भुगतान पर बंपर छूट: आवंटियों को किस्तों की सुविधा के साथ एकमुश्त भुगतान पर 45 दिन में 6%, 60 दिन में 5% और 90 दिन में 4% की विशेष छूट दी जाएगी।
​उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि यह रिकॉर्ड राजस्व आमजन के भरोसे का प्रमाण है, जिसका उपयोग बरेली को आधुनिक और सुनियोजित महानगर बनाने में किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks