
ईद-उल-फित्र भारत में 24 या 25 मई को मनाया जा सकता है। आज सऊदी अरब में चांद देखने की कोशिश होगी। इसके अलावा भारत में भी चांद कमेटी चांद देखने की कोशिश करेगी। अगर आज चांद दिखा तो रविवार 24 मई को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा वरना सोमवार 25 मई को ईद मनेगी।
चांद देखने के बाद मेरठ में शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी समेत तमाम उलमा करेंगे विचार-विमर्श करेंगे। प्रोफेसर जैनुस ने बताया कि आसपास के शहरों और दूसरे प्रदेशों से भी जानकारी लेने की कोशिश होगी। बिहार के फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया व खानकाह मुबिजिया ने शनिवार को ईद की चांद देखने का एहतेमाम करने का ऐलान किया है। वहीं इमारत-ए-शरिया के काजी शरियत मोहम्मद जसीमुद्दीन व खानकाह-ए-मुजिबिया फुलवारीशरीफ के प्रबंधक मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी ने प्रेस रिलीज जारी कर ईद-उल-फितर की चांद देखने का शनिवार को ऐलान किया है। इस दौरान कहा गया है कि शनिवार को ईद की चांद होती है तो रविवार को ईद मनाई जाएगी। अगर शनिवार को चांद नहीं देखी गई तो सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
इससे पहले 22 मई, शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज पढ़ी गई्। कोरोना वायरस महामारी लॉकडाउन के चलते ज्यादातर मस्जिदें बंद रहीं। लेकिन दिल्ली की शाही जामा मस्जिद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रमुख रोजदारों ने नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने कहा कि जुमा अल विदा की नमाज में बहुत सारे लोग मस्जिद में आकर अता करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने लोगों से घरों में ही नमाज बढ़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि यहां जामा मस्जिद स्टाफ के परिवारों के कुछ सदस्यों ने ही यहां नमाज पढ़ी।