ट्रेन के गुजरते ही पलक झपकते भरभराकर गिरा रेलवे स्टेशन

ट्रेन के गुजरते ही पलक झपकते भरभराकर गिरा रेलवे स्टेशन

मध्य प्रदेश में एक रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां नेपानगर और असीगढ़ के बीच पुष्पक एक्सप्रेस जा रही थी, तभी वहां स्थित चांदनी रेलवे स्टेशन में कंपन महसूस हुई. देखते ही देखते स्टेशन भरभराकर गिर गया. अच्छी बात ये रही कि हादसे में किसी की भी जान नहीं गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन अपनी सामान्य स्पीड 110 किमी/घंटे की रफ्तार से जा रही थी. माना जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड से स्टेशन गिरने का इस तरह का पहला ही मामला सामने आया. हादसा स्टेशन बनवाने वालों पर भी सवाल खड़े करता है, रेलवे स्टेशन अगर ट्रेन की गति नहीं संभाल पाया तो वो और किस उद्देश्य से बनाया गया था.

बुरहानपुर जिले से सामने आए इस मामले में बुधवार करीब 4 बजे के आसपास नेपानगर से पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी. नेपानगर से 5 किलोमीटर दूर चांदनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म और वहां की दीवारों में कंपन हुआ. कुछ ही देर में स्टेशन के सामने वाला भाग गिर गया. कंपन से स्टेशन अधीक्षक रूम की खिड़कियों के कांच भी फूट गए, बोर्ड टूटकर नीचे गिरा, भवन का मलबा वहीं प्लेटफॉर्म पर बिखरा पड़ा रहा. कंपन महसूस होते और भवन को गिरता देख मौके पर पदस्थ ASM प्रदीप कुमार पवार वहां से दूर हट गए.

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने बाहर निकले ASM को नुकसान नहीं पहुंचा, उन्होंने हादसे की सूचना प्रशासन को दी. उनकी सूचना पर भुसावल से ADRM मनोज सिन्हा, सीनियर DN राजेश चिकले व खंडवा ADN अजय सिंह वहां पहुंचे. मामले की जानकारी लेकर उन्होंने मौके पर भुसावल, खंडवा व बुरहानपुर की RPF और GRP की तैनाती की.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks