गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, किसान यात्रा को दिखाई हरी झंडी


बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अध्यक्षता में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने गांधी और शास्त्री के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी के विचारों और विरासत का विरोध करने वाली ताकतें भी गांधी जयंती पर उनकी प्रतिमा के सामने नतमस्तक होने को मजबूर हैं। गांधी जी का कद इतना बड़ा है कि उनके विचारों को नकारने वाले लोग भी सार्वजनिक रूप से उन्हें श्रद्धांजलि देने से स्वयं को अलग नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि गांधी जी जैसी महान शख्सियत का दोबारा जन्म होना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है। गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से नहीं होगी, बल्कि उनके सत्य, अहिंसा, समानता और जनसेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने से होगी।
पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि महात्मा गांधी वह व्यक्तित्व थे जिन्होंने बिना हथियार उठाए अंग्रेजी हुकूमत को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सामने अंग्रेजी शासन के बड़े-बड़े अधिकारी भी असहज महसूस करते थे। उनके सत्याग्रह और अहिंसा की ताकत ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।
गोष्ठी का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
गोष्ठी के उपरांत महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दादा ने किसानों के मुद्दों तथा वोट चोरी के विरोध में निकाली जा रही यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस कार्यकर्ता किसान यात्रा एवं वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण अभियान के तहत क्षेत्र में लोगों से संवाद करेंगे। यात्रा का आज नरियावल में रात्रि विश्राम होगा, जिसके बाद शनिवार सुबह यात्रा पुनः क्षेत्र में निकलकर जनता के बीच पहुंचेगी। मुख्य रूप से पंडित राज शर्मा , दिनेश दद्दा ,रामदेव पाण्डेय इंजीनियर ज़ीशान अफरीदी , एड पूनम डीप , रेहान बशीरी , डॉ हरीश गंगवार , दिवेन्द्र श्रीवास्तव , आबिद मंसूरी , कमरुल सैफई , राजेंद्र सागर , , मुकेश बाल्मीकि , मनोज कुमार घोष , तबरेज़ आलम , राकेश मिश्रा , स गुप्ता , राजा राम साहू , नरेंद्र यादव , रमेश श्रीवास्तव , सुरेश दिवाकर , आशीष रुस्तम , जीतेन्द्र बाबू , सतीश चंद्र ,सतीश सैनी , सुरेश चंद्र बाल्मीकि , तीरथ मधुकर , जगदीश गंगवार , ज़ाहिद अली , राम रतन शर्मा , अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
भवदीय
पंडित राज शर्मा
प्रवक्ता
कांग्रेस पार्टी
9897058445

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks